ईश्वर से भेंट
हम अक्सर कहते हैं और लोगों से सुनते भी हैं कि ईश्वर को पाना काफी दुर्लभ है और उसके लिए कई सालों की तपस्या करनी पड़ती है , पर जहां तक मुझे पता है कि ईश्वर को पाने से सहज संसार में दूसरा कुछ नहीं है। यदि हम मन की पवित्रता तथा पूर्ण श्रद्धा से अपने अराध्य का स्मरण करते हैं तो वह स्वयं एक अदृश्य रूप में हमारे सम्मुख आ जाते हैं।
ईश्वर को पाने का एकमात्र साधन उनकी पूजा या फल -फूल चढ़ाना ही नहीं अपितु हम अन्य कई तरीकों से उन्हें ( ईश्वर) पा सकते हैं। हमारे प्राचीन ग्रंथों एवं पुराणों में वर्णित है कि पृथ्वी पर मौजूद प्रत्येक जीव में ईश्वर निवास करते हैं, वह मनुष्यों में भी मौजूद हैं तो पशु -पक्षियों में और वनस्पतियों में भी। इसीलिए हमें प्रत्येक जीव को प्रेम के नजरिए से देखना चाहिए।
हमें हमारे आसपास के लोगों के दुःख-सुख को अपना समझकर उसमें हिस्सा लेना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति अपनी सफलता से प्रसन्न है तो हमें उसका उत्साह बढ़ाना चाहिए और यदि कोई निराश हैं तो अपनी क्षमतानुसार उसकी पूर्ण सहायता करनी चाहिए। हमें अपने मन से दूसरों के लिए ईर्ष्या , द्वेष तथा नफरत को हमेशा के लिए दूर करना होगा।
हमें पशु-पक्षियों की निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए। उदाहरण के लिए- मैंने अक्सर देखा है कि कुछ लोग पुण्य कमाने के लिए सिर्फ गायों को ही रोटी खिलाते हैं तथा अन्य जीवों जैसे कुत्ते आदि को पत्थर मारते हैं, परंतु हमें यह समझना होगा कि गाय सहित तमाम पशु-पक्षी भी जीव हैं और उनकी सेवा करना भी हमारा ही धर्म है। हमें पेड़-पौधों के लिए भी सद्भभावना रखनी होगी। ईश्वर को प्राप्त करने का सबसे सरल तरीका हमारे ही पास है और ऐसा करने से ही प्रभु के दर्शन किए जा सकते हैं।
शास्त्रों में लिखा है- "वसुधैव कुटुंबकम्" अर्थात् सम्पूर्ण पृथ्वी ही एक परिवार है, इसलिए हमें अपने परिवार तथा परिवारीजनों के साथ प्रेम- पूर्वक मिल-जुल कर रहना चाहिए, यही ईश्वर से भेंट का सबसे उचित एवं सहज तरीका है।
- Deepika 😊
" परमात्मा का मोबाइल "
ReplyDelete��
लगाया कभी...???
��(1) " परमात्मा " का नम्बर कभी " एंगेज " नही आता चाहे एक साथ लाखो करोड़ो लोग बात करे...��
��(2) " परमात्मा " का नम्बर कभी " स्विच ओफ " नही होता चाहे कितनी ही देर बात करे...��
��(3) " परमात्मा " का नम्बर कभी " कवरेज छेत्र "के बाहर नही आता चाहे आप कही भी चले जाए । सब जगह इसका ' फुल नेटवर्क ' आता है...��
��(4) " परमात्मा " से कितनी भी बात कर ले आपकी बैटरी डिस्चार्ज नही होगी बल्कि जितनी बात करेंगे उतनी ही फुल चार्ज होगी...��
��(5) " परमात्मा " से बात करने के लिए सब जगह रोमिग फ्री है ☎
" परमात्मा" का नम्बर है...
" Meditation"
��������